जमुई: बड़ीबाग में वज्रपात से खेत में काम कर रहे व्यक्ति की हुई मौत
Jamui, Jamui | Jul 20, 2025 जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़ीबाग स्थित खेत में काम करने के दौरान हुई वज्रपात से भुना यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मृतक के शव को शनिवार की रात 9:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन रविवार की सुबह 10:00 बजे तक भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है और न ही अबतक पुलिस पहुंची है।2 qa