जमुई: DM ने जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा निर्वाचन के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया, दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Jul 19, 2025 DM नवीन द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 को लेकर लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की शाम 4:00 बजे तक DM द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में 241जमुई विधानसभा,242 झाझा विधानसभा एवं 243 चकाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के जिन मतदान केंद्रों में 100% गणना प्रपत्र अपलोड हो गया है वैसे मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया।