जमुई: दुखनाडीह में जमीन विवाद के चलते देवर ने भाभी को पीटा
Jamui, Jamui | Jul 20, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के दुखनाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला को उसके देवर ने रविवार की सुबह 9 बजे के करीब ईट पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान दुखनाडीह निवासी संजय रजक की (35) पत्नी बुधनी देवी के रूप में की गई है।