जमुई: सदर अस्पताल में इलाजरत अज्ञात वृद्ध महिला की मौत, पहचान नहीं हो पाई, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 20, 2025 सदर अस्पताल में इलाजरत अज्ञात वृद्ध महिला की शनिवार की देर रात 10:00 बजे मौत हो गई। मृतका वृद्ध महिला की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई है। महिला कहां की रहने वाली है यह भी पता नहीं चल सका है। वहीं रविवार को पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उंसके बाद शव को पहचान होने के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।