कोरांव: तहसीलदार कोरांव रोशनी सोलंकी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के दिए निर्देश
कोरांव तहसील में तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने तहसीलदार से अनुरोध किया कि मंगलवार और शुक्रवार को लेखपाल शत-प्रतिशत कार्यालय में मौजूद रहे।