प्रतापगढ़: लालगंज इलाके की महिला टीचर के साथ चलती ऑटो में छेड़खानी के आरोपी दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
लालगंज कोतवाली इलाके के गांव की रहने वाली महिला टीचर के साथ चलती ऑटो में छेड़खानी करने के आरोपी दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया की नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा राम कवल यादव पर महिला ने अश्लील हरकत और छेड़खानी का आरोप लगाया था। केस दर्ज कर आरोपी दारोगा को जेल भेजा गया।