रानीगंज: रामापुर गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति कार की टक्कर से हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
फ़तनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामापुर गांव निवासी सुशील मिश्रा उम्र 55 वर्ष गौरा पूरेबदल गांव के पास लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पार कर रहे थे। तभी बादशाहपुर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी रानीगंज ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।