प्रतापगढ़: दयालगंज बाजार में छात्र की साइकिल चोरी करके भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ा
पूरे दलपत शाह गांव निवासी राम हरिजन पुत्र दयाराम हरिजन दयालगंज बाजार में कोचिंग पड़ता है। गुरुवार की शाम साइकिल से अपने घर से दयालगंज बाजार कोचिंग पढ़ने के लिए आया था। छुट्टी होने के बाद साइकिल लेकर बाजार में स्थित एक दुकान पर सामान की खरीदारी करने लगा तभी वहां पर पहले से मौजूद एक युवक छात्र की साइकिल चोरी कर भागने लगा। जिसे बाजार के लोगों ने पकड़ लिया।