प्रतापगढ़: महिला ने 3 दरोगाओं की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस में की शिकायत, आरोप- घर पहुंचकर परेशान कर रहे हैं और दहशत फैला रहे हैं
पट्टी कोतवाली के पट्टीखास निवासी महिला शुक्रवार के दिन 3 दरोगाओं की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। महिला का आरोप है कि उसके भाई व भाभी के बीच विवाद चल रहा है इसी मामले में पट्टी पुलिस महिला के घर महिला के भाई को खोजने पहुंचती है और महिला को परेशान करती है और दहशत फैलती है। महिला का यह भी आरोप है कि वीडियो बनाने के दौरान एक दरोगा ने महिला से मोबाइल भी छीना है।