प्रतापगढ़: देहात कोतवाली के रामपुर मुश्तरका में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर के आरोपित बदमाश के पैर में लगी गोली
देहात कोतवाली के रामपुर मुश्तरका में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गया। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में आरोपित बदमाश सूरज सिंह के पैर में गोली लगी है। उसे जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपित पर चोरी जानलेवा हमले सहित दर्जन भर मामले दर्ज हैं।उसके साथी की तलाश की जा रही है।