Public App Logo
#बालाघाट बिरसा के बीमारी प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं राहत अभियान: बीमारियों से प्रभावित 100 बच्चे स्वस्थ होकर घर लौटे, प्रशासन की संयुक्त टीम कर रही है कार्य बालाघाट जिले के बैहर अनुभाग के अंतर्गत बिरसा विकासखण्ड के ग्राम कुंडेसका, अडोरी, कोरका और बोंदारी में इन दिनों मौसमी बीमारियों (सर्दी, खांसी, बुखार, पीलिया, मिजल्स और मलेरिया) के रोकथाम और उपचार के लिए युद्ध स्तर पर स्वास्थ्य एवं राहत कार्य जारी हैं। जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार प्रभावित क्षेत्रों में मॉनिटरिंग और उपचार का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का राहत और उपचार कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रभावित 140 बच्चों में से 100 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि शेष 40 बच्चों का उपचार अभी भी जारी है। 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। अब तक कुल 566 मरीजों का उपचार किया गया है, जिनमें से 100 मरीजों का अस्पताल में तथा 426 मरीजों का घर पर उपचार किया गया है। दवाइयों व सप्लीमेंट का वितरण विटामिन-ए एवं ओआरएस: का 538 बच्चे को, आयरन सिरप: 508 बच्चों को, एल्बेंडाजोल 484 बच्चों को, मिजल्स का डोज 59 बच्चों को दिया गया है। वेक्टर कंट्रोल: 8 गांवों में लार्वा सर्वे, 7 गांवों में स्प्रे तथा 2 गांवों में फॉगिंग कराई गई है। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीनेशन, ब्लीचिंग छिड़काव और जल परीक्षण का कार्य निरंतर जारी है। महिला एवं बाल विकास और खाद्य सुरक्षा विगत 03 दिनों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में विशेष अभियान चलाए गए हैं आंगनवाड़ी केन्द्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बच्चों को टीएचआर (THR) वितरण के साथ-साथ समय पर भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। विशेष पहल खेतों में कार्य करने वाले परिजनों के साथ जाने वाले बच्चों को मौके पर जाकर भोजन उपलब्ध कराया गया है। शालाओं और आंगनवाड़ी केन्द्रों में पूर्ण साफ-सफाई के साथ बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जा रहा है। प्रभावित ग्रामों में परिवारों को राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया गया है तथा जरूरतमंद परिवारों को कपड़े आदि भी प्रदाय किए गए हैं। स्वच्छता, पंचायत एवं शिक्षा विभाग की सहभागिता विगत 3 दिनों में जनपद पंचायत द्वारा गांवों में नालियों की साफ-सफाई, पानी के गड्ढों को मिट्टी से भरने, ब्लीचिंग का छिड़काव, जल स्त्रोतों की सफाई और ग्रामीणों में जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है। शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग शालाओं का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। छात्रावासों एवं आश्रमों में साफ-सफाई, पानी की टंकियों की सफाई और बच्चों को मच्छरदानियों का वितरण किया गया है। विशेष ट्रैकिंग स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य तथा शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शालाओं और आंगनवाड़ियों में अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की सघन ट्रैकिंग प्राथमिकता के साथ की जा रही है। संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार इन सभी राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minprdd #mp_wcdmp #healthminmp - Balaghat News