#बालाघाट
जिले के बिरसा विकासखण्ड के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है । आज दिनांक 17-08-2026 को 15 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 184 मरीजों में से 133 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 51 मरीज उपचाररत हैं, जो पूर्णत: स्वस्थ हैं । घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 2968 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 645 विभिन्न बीमारियों के मरीज पाए गए हैं, जिसमें 133 को अस्पताल में एवं 461 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया । स्वास्थ्य विभाग की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है । बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं । सर्वे के दौरान 673 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 681 बच्चों को आयरन सिरप, 543 बच्चों को एल्बेंडाजोल तथा 73 बच्चों को मीजल्स का डोज दिया गया है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है । 14 गावों के 1,532 घरों में कीटनाशक छिडकाव एवं 14 ग्रामों में इंडोर और आअटडोर फागिंग तथा 14 ग्रामों में लार्वा सर्वे किया पूर्ण किया गया l
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal
#minprdd #healthminmp