#बालाघाट
जनजातीय कार्य विभाग के एवं अन्य विभागिय अधिकारियों द्वारा आज 17 अगस्त को छात्रावास/आश्रम का निरीक्षण कर छात्रों स्वच्छता से रहने तथा बीमारियों से बचाव के सम्बंध में समझाईश दी गई । प्रभावित क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों द्वारा विकासखण्ड बैहर के 04 छात्रावास, 03 आश्रमों तथा विकासखण्ड बिरसा के 01 छात्रावास, 06 आश्रमों का निरीक्षण किया गया । इसी प्रकार वि.खंड बैहर में 16 छात्रावासों, 04 आश्रमों एवं वि.खंड बिरसा में 21 छात्रावासों, 07 आश्रमों में पानी की टंकी के 16 एवं बिरसा के 26 छात्रावास / आश्रमों मे पानी की टंकी सफाई कराई गई ।
वहीं वि.खंड बैहर के 16 छात्रावास, 04 आश्रम एवं वि.खड बिरसा के 21 छात्रावास, 07 आश्रमों में परिसर की सफाई कराई गई । साथ ही वि.खंड बैहर के 37 छात्रावास एवं 11 आश्रमों के समस्त छात्रों हेतु मच्छरदानी उपलब्ध कराई गई ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #healthminmp #minphemp
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026