Public App Logo
#बालाघाट जनपद पंचायतों द्वारा आज 17 अगस्‍त को बीमारी से प्रभावित ग्रामों में जल स्‍त्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिडकाव कराया गया तथा गढ्ढे भरे गए एवं सडक मार्ग की सफाई की गई । जनपद पंचायत बैहर के 05 ग्रामों में 27 स्‍थानों पर जल स्‍त्रोतों क आस-पास सफाई कराई गई, 01 ग्राम में 02 स्‍थानों पर गढ्ढे भरे गए जिनमें पानी एकत्रित था तथा 02 ग्राम में 02 स्‍थानों पर नाली की सफाई कराई गई तथा 02 ग्रामों में 05 स्‍थानों पर कचरे की सफाई कराई गई तथा 05 ग्रामों में 19 स्‍थानों पर ब्‍लीचिंग का छिडकाव कराया गया । इसी प्रकार जनपद पंचायत बिरसा अंतर्गत 04 ग्रामों में 04 स्‍थान पर नाली की सफाई तथा 04 ग्रामों में 29 डार्क स्‍पॉट की और हैण्‍डपम्‍प के आस-पास सफाई कराई गई l #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #healthminmp #minphemp - Balaghat News