बक्सर: कुमार ऋत्विक बने बक्सर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, विभाग ने जारी की अधिसूचना
Buxar, Buxar | Jul 3, 2025 पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर नगर विकास एवं आवास विभाग द्धारा बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार नगर सेवा एवं पर्यवेक्षकीय संवर्ग के पदाधिकारियों का स्थानातांकरण व पदस्थापन संंबंधित अधिसूचना जारी किया गया है. जारी मुख्य सूचि के बाद संशोधित सूचि भी विभाग से बुधवार की रात्रि में जिला में सूचना प्राप्त हुई है. संशोधित पत्र के अनुसार EO कुमार ऋत्विक को बनाया गया है.