बक्सर: बाढ़ के खतरे को लेकर 89500 ईसी बैग व 4390 बालू बोरे प्रमंडलीय गोदाम में सुरक्षित
Buxar, Buxar | Jul 3, 2025 डीएम डॉ० विद्यानंद सिंह ने बाढ़ से पूर्व तैयारियों से संबधित आपदा प्रबंधन की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने शाम लगभग 5:30 बजे दिया। बताया गया कि कुल 05 असुरक्षित स्थान यथा उमरपुर, केशोपुर, बिहार घाट, प्रबोधपुर का डेरा एवं ढाबी टोला पर कटाव निरोधक कार्य किया जा रहा है।