खेत में खड़ी पपीते की फसल में भराया पानी! किसान का करीब 8 लाख के नुकसान का दावा
जालौन खेत में लहलहा रही पपीते की खड़ी फसल अचानक पानी में डूब गई। मामला कोंच तहसील क्षेत्र के छोटी दोहर इलाके का है, जहां करीब दो बीघा खेत में लगी पपीते की फसल में पानी भरने से किसान को भारी नुकसान होने की आशंका है।
पीड़ित किसान का आरोप है कि नगर पालिका ईओ के स्तर से चकरोड कटवाकर खेत की ओर पानी छोड़ दिया गया, जिससे उसकी खड़ी फसल जलमग्न हो गई।
मौके से चकरोड काटने और खेत की ओर पानी जाने से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
किसान के मुताबिक पपीते की फसल में पानी भरने से करीब 8 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
हालांकि, वायरल वीडियो और किसान के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित नगर पालिका अधिकारी का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके आदेश पर चकरोड काटा गया और खेत में पानी पहुंचा?
यदि किसान के आरोप सही हैं तो खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने की जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
पीड़ित राम किसान — सुनिए किसान की दर्द भरी दास्तान।
आप भी इस मामले पर अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#BreakingNews #Jalaun #Konch #JalaunNews #Kisan #PapayaFarming #KisanKiFasal #JalaunDM #KonchNews #ViralVideo #GroundReport #UttarPradesh #Bundelkhand #FarmerNews #FMNewsTV
Kalpi, Jalaun | Sep 30, 2026