एक ही रात में 5 ट्यूबवेलों पर चोरों का धावा, किसानों में मचा हड़कंप
स्टार्टर, केबल समेत लाखों का सामान चोरी होने की आशंका, बंगरा रोड के मनकापुर मौजा का मामला
जालौन
बंगरा रोड स्थित मनकापुर मौजा क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में खेतों में लगे पांच ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर किसानों की चिंता बढ़ा दी।
बंबी के आसपास खेतों में लगे ट्यूबवेलों से चोर स्टार्टर, केबल समेत अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए।
बताया जा रहा है कि चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए अलग-अलग ट्यूबवेलों पर धावा बोला और सामान समेटकर मौके से फरार हो गए।
सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो ट्यूबवेलों से उपकरण गायब देखकर उनके होश उड़ गए। एक साथ कई ट्यूबवेलों में चोरी की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए चोरी की घटनाओं की जांच शुरू कर दी।
एक ही रात में पांच ट्यूबवेलों में चोरी की वारदात सामने आने से पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन भी किया जा रहा है।
#Jalaun #JalaunPolice #BreakingNews #TubeWellChori #Chori #Kisan #Manakapure #BangraRoad #CrimeNews #UPPolice #Bundelkhand #JalaunNews #किसानोंमेंहड़कंप #चोरोंकातांडव
Kalpi, Jalaun | Sep 30, 2026