रात में कोर्ट परिसर, कोषागार और दो थानों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 28 अक्टूबर की रात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, जहानाबाद ने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों और पुलिस इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोर्ट परिसर, कोषागार, पर्यवेक्षण गृह, नगर थाना और शकूराबाद थाना की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं, परसबिगहा में गश्ती दल की जांच कर पुलिस की सक्रियता भी परखी गई।
निरीक्षण के क्रम में विधि-व्यवस्था की स्थिति, रात्रि गश्ती और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। पुलिस पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, नियमित गश्ती सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा गया।
पुलिस का उद्देश्य रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
Jehanabad, Jehanabad | Oct 29, 2026