लालबर्रा: "हाथी घोड़ा पाल की, जय कन्हैया लाल की" के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा जाम भक्तिभाव से हुआ श्री कृष्ण का विसर्जन
लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम जाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अपार श्रद्धा, भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। सार्वजनिक देवी मंदिर समिति जाम के तत्वाधान में आयोजित 05 सितंबर के इस भव्य समारोह में पूरे गांव का माहौल "हाथी घोड़ा पाल की, जय कन्हैया लाल की" के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्रामीण और धर्मप्रेमी बाजार चौक में एकत्