पोलायकलां: पोलायकलां में स्टैंडर्ड क्लब ने शब्द पहेली प्रतियोगिता कराई, 69 विद्यार्थी शामिल, टॉप-4 को नगद पुरस्कार
पोलायकलां शासकीय सांदीपनि उमावि में BIS के स्टैंडर्ड क्लब द्वारा शनिवार शाम 4 बजे तक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं के 69 विद्यार्थियों ने भाग लेकर बुद्धि व शब्द ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रथम पुरस्कार शिवानी भमुरिया (1500 रु), द्वितीय किरण खेलवाल (1000 रु), तृतीय पायल आर्य (750 रु) व चतुर्थ साधना प्रजापति (250 रु) को मिला।