खरसावां: खरसावां पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के खिलाफ रिडींग गांव में जागरूकता अभियान चलाया
अफीम की अवैध खेती पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए खरसावां पुलिस ने गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे जागरूकता अभियान चलाया. थाना क्षेत्र के बाबू रीडिंग गांव में आयोजित बैठक में मुखिया, मुंडा और ग्रामीणों के साथ संवाद कर अवैध खेती के खिलाफ सामूहिक पहल करने की अपील की गयी. इस दौरान ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गयी.