मड़ावरा: गोराकलां में लकड़ी काटते समय हाथ में कुल्हाड़ी लगने से ग्रामीण घायल हुआ
तहसील मड़ावरा के गोराकलां में मंगलवार की शाम करीब 5 बजे लकड़ी काटते समय हाथ में कुल्हाड़ी लग जाने से एक ग्रामीण घायल हो गया। जब परिजनों को इस घटना की जानकारी लगी तो मौके पर पहुँचे और घायल ग्रामीण को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा ले आये।जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।