सोरांव: मऊआइमा इलाके के फिरोजपुर में भैंस व्यवसाई के साथ 40 हजार की लूट, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम
मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलई बाजार फिरोजपुर में भैंस के व्यापारी के साथ बुधवार की सुबह लगभग 11बजे दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर 40 हज़ार लूटकर फरार हो गए। घटना में आसपास के लोग जुट गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।भुक्तभोगी सलीम पुत्र मुस्तकीम निवासी सुल्तानपुर थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है।