बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित मांझी दौरे को लेकर सारण जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने रामघाट और दलन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर का संयुक्त निरीक्षण कर विकास कार्यों, हेलीपैड निर्माण, सौंदर्यीकरण, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
रामघाट में अटल वाटिका, मंदिर परिसर, यज्ञशाला, घाट सौंदर्यीकरण और मां सरयू कैफे सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और कार्यक्रम के दौरान बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
Chapra, Saran | Nov 11, 2026