नईसराय: हर घंटे गुल हो रही है बिजली, आमजन परेशान, खराब हो रहे हैं बिजली उपकरण
नई सराय क्षेत्र में हर घंटे गुल हो रही बिजली के कारण आमजन खासा परेशान है। बिजली की आवाजाही के चलते लोगों के बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। खासबात यह है कि, जब भी अधिकारियों से जानकारी ली जाती है तो वह लाइन मेंटेनेंस की बात कहते नजर आते हैं। जबकि, बारिश के दौरान लाइन मेंटेनेंस का कार्य लोगों की समझ से परे है। बिजली कटौती को लेकर दो बार प्रदर्शन हो चुके हैं।