👉#वैदिक संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करना जरूरी: विजय देव शास्त्री
--#विश्व हिंदू महासंघ ने विशिष्ट जनों और पत्रकारों को किया सम्मानित
शाहजहांपुर विश्व हिंदू महासंघ, शाहजहांपुर के तत्वावधान में संत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट जनों के साथ पत्रकार बंधुओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ।मुख्य अतिथि विजय देव शास्त्री ने महंत अवैद्यनाथ के जीवन और सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में छुआछूत जैसी कुरीतियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। वेदों में समानता का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि वैदिक व्यवस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बनाए रखना सभी का दायित्व है।कार्यक्रम में वीआईपी ग्रुप की नीतू गुप्ता और वर्षा गोस्वामी को सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वर्षा गोस्वामी को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। सरोज कुमार श्रीवास्तव को जनपद पद्म विभूषण, शक्ति दल की प्रमुख सावित्री शर्मा को महिला सशक्तिकरण, जबकि सूबेदार रमेश चंद्र दीक्षित और हरि शरण मिश्र को भी सम्मानित किया गया।पत्रकार बंधुओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्कार रोहित पांडे, रामनाथ गोयनका पुरस्कार अभिनय गुप्ता तथा एक्टिविस्ट सम्मान कौशलेंद्र मिश्रा को दिया गया। ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र प्रशांत सिंह को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार संत विजय देव शास्त्री, जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह और कार्यक्रम संचालक देवेश त्रिपाठी ने प्रदान किए।इस अवसर पर शिवलाल ने भजन और अनिल पाल सिंह ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। कवि सम्मेलन में कौशलेंद्र मिश्र, रामप्रसाद तिवारी 'कंटक', बीनू बैरागी और शिवओम 'प्यासा' ने काव्य पाठ किया।
Abhinay Kumar Gupta
Varsha Goswami
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 16, 2026