त्योहार मनाएं सुरक्षित माहौल में, आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है जहानाबाद पुलिस
दुर्गा पूजा-2026 के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए जहानाबाद पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। पूजा पंडालों और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण एवं यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस पदाधिकारी और जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं।
जहानाबाद पुलिस का संदेश:
आप निश्चिंत होकर मनाएं त्योहार, आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
जहानाबाद पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता।
#JehanabadPolice #DurgaPuja2026 #जहानाबाद #सुरक्षितदुर्गापूजा #जनसेवा