टीकमगढ़: टीकमगढ़ बस स्टैंड रोड पर पाइप लाइन में लीकेज, नालियों में बह रहा पानी, लोगों ने सीएमओ से की शिकायत
टीकमगढ़ शहर में पाइप लाइन लीकेज से बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होकर नालियों में बह रहा है। लीकेज के पानी से सड़के खस्ताहाल हो रही है ।एक ओर पानी की बर्बादी हो रही है ,वहीं दूसरी ओर प्रेशर कम होने से लोगों के नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गुरुवार को बस स्टैंड रोड पर लीकेज से बड़ी मात्रा में पानी बह रहा है।