टीकमगढ़: पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता, करीब ₹55 लाख के 208 मोबाइल फोन बरामद
टीकमगढ़ पुलिस ने 208 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मजलों की उपस्थिति में बुधवार को टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइल की कीमत करीब 55 लाख रुपए है। इस दौरान साइबर सुरक्षा और जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी लोगों को बांटे गए।