टीकमगढ़: एसपी के निर्देशन में नए बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन, लोगों को किया गया जागरूक
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जागरूकता हेतु टीकमगढ़ में बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस की टीम एवं ग्रामीण स्वावलंबन समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कियागया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को हेलमेट सीट बेल्ट की महत्वता यातायात नियमों की अनदेखी से हो रही दुर्घटनाओं आदि से अवगत कराया गया।