टीकमगढ़: बटवाहा गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी अनियंत्रित होने से हुए घायल, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
बटवाहा गांव के पास पति पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए। बिहार गांव निवासी नीरज अपनी पत्नी के साथ बाइक से कुंडेश्वर से अपने गांव की ओर आ रहा था रास्ते में बटवाहा गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे फेंसिंग तार से टकरा गई जिससे दोनों पति पत्नी घायल हो गए। 108 एंबुलेंस में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।