टीकमगढ़: टीकमगढ़ में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 472 वाहनों की जाँच की गई और 48 चालान काटे गए
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में नव वर्ष 2025 उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान 472 वाहनों को चेक किया गया। पुलिस में 48 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर 16400 का समन शुल्क वसूला है।