राघोगढ़: सूजापुरा गांव में पुराने ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 5 लोग घायल, मामला दर्ज
Raghogarh, Guna | Nov 12, 2026 गुना में राघोगढ़ थाना के सूजापुरा गांव में पुराने जमीनी विवाद में दो पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। 12 नवंबर को दर्ज मामले में फरियादी सरवन उर्फ सोनू गुर्जर ने पुलिस को बताया, बीते रोज सुबह परिवार के साथ खेत पर जा रहे थे, रास्ते में गांव के चार लोगों ने विवाद कर लाठी डंडों से हमला कर मारपीट की। परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मामला दर्ज पुलिस जांच जारी है।