#बालाघाट
अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की छापामार कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने और प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए खनिज विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान बालाघाट एवं लामता तहसील के विभिन्न ग्रामों में रेत का अवैध परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि तहसील बालाघाट के ग्राम कोसमी एवं भमोड़ी में जांच के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। विभागीय अमले ने दोनों वाहनों को जब्त कर कार्यालय कलेक्टर, खनिज शाखा बालाघाट की अभिरक्षा में रखा है।
इसी प्रकार, तहसील लामता के ग्राम डोंगरबोड़ी में वाहन क्रमांक MP50-AA-1333 तथा ग्राम लामता में वाहन क्रमांक MP50-AA-4663 को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना लामता की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा जब्त किए गए चारों वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mineraldeptmp
18 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026