पीरो: गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, पूर्व उप प्रमुख पप्पू शाह ने किया उद्घाटन
Piro, Bhojpur | Nov 10, 2026 गोवर्धन पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रात 7 बजे के करीब आयोजित कार्यक्रमों का उद्घाटन पूर्व प्रखंड उप प्रमुख पप्पू शाह ने फीता काटकर किया। इस दौरान पूर्व मुखिया सुनील मिश्रा, रामप्रताप यादव, ललक यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।