Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Up
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
ankur.sri13
गुमशुदा की तलाश आदेश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी: शांति नगर उरई (जालौन) उत्तर प्रदेश मोबाइल: 8009011249 पहचान: मूक बधिर, सफेद शर्त, काला जींस पेंट, सांवला रंग, लंबाई: 5 फिट
Orai, Jalaun
| Sep 16, 2026
MORE NEWS
कानपुर जोन की ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ और झांसी रेंज के IG आकाश कुलहरी पहुंचे उरई, SP कार्यालय का किया निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाएं परखीं, कार्यप्रणाली का लिया जायजा जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत उरई (जालौन)। कानपुर जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरी बुधवार को उरई पहुंचे। दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया और पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, कार्यप्रणाली और लंबित मामलों से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। वरिष्ठ अधिकारियों के उरई पहुंचने को लेकर पुलिस महकमे में भी सक्रियता रही। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को विभागीय कार्यों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। #Jalaun #Orai #Urai #KanpurZone #ADG #AnupamKulshrestha #JhansiRange #IG #AkashKulhari #JalaunPolice #OraiPolice #PoliceInspection #UPPolice #PoliceDepartment #UttarPradesh #BolDoBharat #spjalaun
Orai, Jalaun | Sep 16, 2026
ऊंचाहार से हेलीकॉप्टर में लखनऊ पहुंचे मंत्री मनोज पांडेय, CM योगी के स्नेह पर बोले—यह विश्वास सदैव स्मरणीय रहेगा श्री शिवमहापुराण कथा के बीच मुख्यमंत्री योगी ने भेजा हेलीकॉप्टर, कैबिनेट बैठक में शामिल होने लखनऊ पहुंचे मनोज पांडेय रिपोर्ट: जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत ऊंचाहार/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को ऊंचाहार से लखनऊ बुलाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा। मंत्री मनोज पांडेय हेलीकॉप्टर से लखनऊ पहुंचे। उनके साथ डलमऊ ब्लॉक प्रमुख शिवराम पासी, मंडल अध्यक्ष कृष्णाकांत पटेल और मंडल अध्यक्ष देवेश लोधी भी लखनऊ पहुंचे। बताया गया कि ऊंचाहार में पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज की श्री शिवमहापुराण कथा चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री की ओर से मंत्री मनोज पांडेय को कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ बुलाया गया। Manoj Pandey ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आत्मीय स्नेह और विश्वास उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने श्री शिवमहापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था के बीच मिले इस स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मंत्री के समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। मंत्री ने अपनी पोस्ट के अंत में “हर-हर महादेव” लिखा। #ManojPandey #CMYogi #YogiAdityanath #CabinetMinister #UttarPradesh #Lucknow #Unchahar #Raebareli #UPPolitics #UPGovernment #CabinetMeeting #ShivMahapuran #PanditPradeepMishra #HarHarMahadev #UttarPradeshNews #LatestNews #BreakingNews #BolDoBharat MYogiAdityanath Manoj Pandey MLA fans
Orai, Jalaun | Sep 15, 2026
जालौन के नवागत DM समीर पहली बार मीडिया से हुए रूबरू, पत्रकारों से किया खुलकर संवाद पहली परिचय बैठक में डीएम ने बताईं प्राथमिकताएं, EVM-VVPAT जांच से लेकर जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर रिपोर्ट: जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत उरई (जालौन)। जनपद के नवागत जिलाधिकारी समीर ने मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ पहली परिचय बैठक की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय किया और जालौन में विकास, जनसमस्याओं तथा आगामी चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकताओं पर खुलकर चर्चा की। डीएम समीर ने बताया कि जिलाधिकारी के रूप में जालौन उनका पहला जनपद है। इससे पहले वह आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा यूपी डेस्को में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और धरातल पर समाधान करना होगी। शिकायतों के निस्तारण में दोनों पक्षों की बात सुनकर न्यायपूर्ण कार्रवाई पर जोर रहेगा। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से EVM और VVPAT मशीनों की जांच एवं चेकिंग का कार्य शुरू होगा। इसके लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के इंजीनियर जिले में पहुंचकर मशीनों की जांच करेंगे। जांच में खराब पाई जाने वाली मशीनों को चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया जाएगा, जबकि सही पाई जाने वाली मशीनों का आगामी चुनाव में उपयोग किया जाएगा। डीएम ने आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मीडिया से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके अधिकारों, चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग द्वारा किए गए नए बदलावों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों ने जिले की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दे भी जिलाधिकारी के सामने रखे। डीएम ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया। #Jalaun #Orai #JalaunDM #DMSameer Jitendra Gupta District Magistrate/District Election Officer, Jalaun #DistrictMagistrate #FirstPressConference #MediaInteraction #PressConference #EVM #VVPAT #Election2026 #ElectionCommission #VoterAwareness #VoterParticipation #UPNews #JalaunNews #OraiNews #BolDoBharat MYogiAdityanath
Orai, Jalaun | Sep 15, 2026
दुकानदारों पर लगेगा UPI Merchant Discount Rate, आम ग्राहक पर क्या असर पड़ेगा? | NPCI का बड़ा फ़ैसला समझिये आसान भाषा में indian express hindi के माध्यम से क्रेडिट: Indian Express Hindi
Orai, Jalaun | Sep 15, 2026
प्रभारी मंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर - प्रभारी मंत्री जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री गन्ना, विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उ०प्र० संजय सिंह गंगवार ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं एवं आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी कराई जाए तथा योजनाओं के लाभार्थियों और जनपद की उपलब्धियों को प्रमाणिक रूप से सामने लाया जाए। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा और इसका उद्देश्य 25 वर्षों की जनसेवा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान में 12 प्रमुख कार्यक्रम, त्रिस्तरीय समन्वय व्यवस्था, साप्ताहिक समीक्षा तथा डेटा संकलन एवं डिजिटलाइजेशन पर विशेष जोर रहेगा। कार्ययोजना के अनुसार ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे दीप प्रज्वलन, रक्तदान एवं दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम होंगे। ‘मेरे सपनों का भारत’ में कक्षा 5-8 के लिए चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिताएं, उच्च शिक्षण संस्थानों में डिबेट और प्रदर्शनी आयोजित होंगी। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के अंतर्गत 18-20 कलाकारों की टोलियों द्वारा गांव-गांव नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सेवा एवं विकास की कहानी पहुंचाई जाएगी। ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, कार्यकत्रियों, आशा दीदियों एवं उत्कृष्ट माताओं का सम्मान, स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता तथा पोषण सामग्री वितरण होगा। ‘सेवा की कहानी’ के तहत लाभार्थियों के जीवन में आए बदलावों पर 60 सेकंड की रील बनाई जाएंगी, जबकि डिजिटल इन्फ्लुएंसर को परिवर्तनकारी परियोजनाओं का भ्रमण कराया जाएगा। इसी क्रम में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम के जरिए जल, जन और सेवा का संवाद तथा ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, पोषण, वोकल फॉर लोकल, गौशाला सेवा सहित 25 सेवा गतिविधियों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम दो स्थलों का कायाकल्प तथा 25 मिनट श्रमदान का प्रावधान भी है। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में भारत मंडल’ एवं मानव रंगोली, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में युवाओं, विद्यार्थियों और स्टार्टअप को राष्ट्रीय मंच तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ में जनप्रतिनिधियों द्वारा विकसित भारत-2047 का संकल्प एवं वंदे मातरम् गायन प्रस्तावित है। अभियान के अंतर्गत प्रमुख स्मारकों पर लेजर शो, तीर्थस्थलों पर महायज्ञ एवं विशेष अनुष्ठान, 25 सितंबर को पुस्तकालयों का लोकार्पण तथा ग्राम चौपालों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद भी होगा। साथ ही जनपदवार महत्वपूर्ण धार्मिक-सांस्कृतिक स्थल, अवस्थापना एवं कनेक्टिविटी परियोजनाएं, शिक्षा एवं कौशल, स्वास्थ्य एवं खेल, पंचायती राज एवं सुशासन तथा ODOP एवं स्थानीय उद्यमियों की सफलता की कहानियों का डेटा-बैंक तैयार किया जाएगा। मा० प्रभारी मंत्री ने अपर जिला सूचना अधिकारी को अभियान की मीडिया कवरेज, सफलता की कहानियों एवं रील्स का व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रिंट मीडिया समन्वय, उपलब्धियों पर लेख-साक्षात्कार, सोशल मीडिया कार्ययोजना तथा इन्फ्लुएंसर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है, सभी विभाग आपसी समन्वय से अभियान को जनभागीदारी और सेवा भावना का व्यापक स्वरूप दें, ताकि सेवा, सुशासन और विकास का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ० घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उर्विजा दीक्षित, जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह, जनप्रतिनिधिगण सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। #OraiNews #dmjalaun #orai #jalaun
Orai, Jalaun | Sep 15, 2026
महिला की शिकायत पर CMO सख्त, होप हॉस्पिटल की जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी होप हॉस्पिटल विवाद में CMO ने बनाई जांच समिति, 2 दिन में मांगी जांच आख्या; रिपोर्ट के बाद होगी कड़ी कार्रवाई जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत। उरई उरई के कालपी रोड स्थित होप हॉस्पिटल विवाद में अब स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। महिला द्वारा बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान यूरिन ब्लैडर में दो कट लगने की शिकायत के बाद CMO जालौन डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने जांच समिति गठित की है। जांच समिति की अध्यक्षता एडिशनल CMO डॉ. वीरेंद्र करेंगे। समिति में गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. एम.के. वर्मा और सर्जन डॉ. के.पी. सिंह को शामिल किया गया है। समिति को होप हॉस्पिटल की जांच कर 2 दिवस के अंदर जांच आख्या सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जांच आख्या आने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने दो दिन पूर्व CMO जालौन से शिकायत कर डॉ. आदिल अंसारी और फातिमा अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का आरोप है कि बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान उसके यूरिन ब्लैडर में दो जगह कट लग गए, जिसके बाद लगातार यूरिन लीकेज की समस्या बनी रही और उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि ₹20 हजार देकर धोखे से समझौते का वीडियो बनवाया गया। उसने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता के मुताबिक, ग्वालियर के अस्पतालों में कराई गई जांच के दौरान ब्लैडर में दो जगह कट होने की पुष्टि हुई। इलाज में अब तक करीब ₹2 लाख रुपये खर्च होने और आगे ₹3 से ₹4 लाख रुपये की आवश्यकता होने की बात भी सामने आई है। वहीं, मामले की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ अस्पताल संचालकों के कथित गुर्गों द्वारा अभद्रता किए जाने का भी आरोप सामने आया है। अब सभी की नजरें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं—क्या जांच में आरोप सही पाए जाते हैं और होप हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है? #Jalaun #Orai #HopeHospital #HopeHospitalCase #MedicalNegligence #HealthDepartment #CMOJalaun #HospitalInvestigation #cmojalaun #UttarPradeshNews #BreakingNews #OraiNews #JalaunNews #Dmjalaun #PatientComplaint #MedicalInvestigation #BolDoBharat District Magistrate/District Election Officer, Jalaun
Orai, Jalaun | Sep 15, 2026
मिर्जापुर में बिना शोधन किए नाले का गंदा पानी सीधा गंगा नदी में छोड़ा जा रहा है, ऐसे तकरीबन 17 नाले हैं जिनका गंदा पानी छोड़ा जा रहा है और इस तरीके से सीधे तौर पर नमामि गंगे योजना का मज़ाक बनता दिख रहा है। #namamigange #mirzapur #uttarpradesh #gangariver
Orai, Jalaun | Sep 15, 2026
UGC ROLL BACK के नारों से गूंजा जिलाधिकारी कार्यालय, सवर्ण संघर्ष संगठन ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा सिटी सेंटर उरई से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकली रैली, आर्थिक आधार पर आरक्षण और SC/ST एक्ट में बदलाव की मांग रिपोर्ट: जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत जालौन। UGC की वर्तमान नियमावली और जाति आधारित आरक्षण के विरोध में सवर्ण संघर्ष संगठन जनपद जालौन की ओर से मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को आंदोलन किया गया। आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उरई के सिटी सेंटर से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान “UGC ROLL BACK” के नारे लगाए गए, जिससे जिलाधिकारी कार्यालय परिसर नारों से गूंज उठा। रैली के बाद संगठन की ओर से राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी जालौन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में UGC की वर्तमान नियमावली को वापस लेने, आरक्षण का आधार आर्थिक करने तथा SC/ST जैसे जाति आधारित कानूनों में बदलाव की मांग की गई। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि UGC की वर्तमान नियमावली देश के छात्रों को जातीय आधार पर बांटने तथा सवर्ण वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रभावित करने वाली है। संगठन का कहना है कि ऐसी नियमावली के कारण उच्च शिक्षा में सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के सामने कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जाए। संगठन ने आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग करते हुए आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा किए जाने की बात कही। ज्ञापन में पिछले 76 वर्षों में आरक्षण का लाभ कितने लोगों तक पहुंचा, इसकी समीक्षा करने तथा क्रीमी लेयर को SC/ST वर्ग के आरक्षण में भी लागू करने की मांग रखी गई। इसके अलावा ज्ञापन में जातीय आधार पर बने SC-ST एक्ट को समाप्त करने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि कानून के संभावित दुरुपयोग को रोकने और समाज में भेदभाव कम करने के लिए आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिए। सवर्ण संघर्ष संगठन ने राष्ट्रपति से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार कर देशहित में आवश्यक निर्णय लेने की अपील की। आंदोलन के दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। #Jalaun #Orai #JalaunNews #UGCRollBack #UGC #SavarnSangharshSangathan #Reservation #EconomicReservation #SCSTAct #ReservationPolicy #UttarPradesh #OraiNews #DistrictMagistrate #JalaunDM #Protest #Rally #Memorandum #BreakingNews #BolDoBharat #dmjalaun #BolDoBharatNews
Orai, Jalaun | Sep 15, 2026