भागलपुर, 31 अगस्त 2026:- उप विकास आयुक्त भागलपुर की अध्यक्षता में भागलपुर जिला अंतर्गत पांचो आकांक्षी प्रखंड यथा जगदीशपुर, सनहौला, सुल्तानगंज, जगदीशपुर एवं सबैर के विकास की समीक्षा की गईl इसमें विभिन्न प्रखंडो के सभी विषय यथा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास एवं आधारभूत संरचना से जुड़े सभी सूचकांकों की विस्तृत रूप से समीक्षा की गईl उप विकास आयुक्त भागलपुर के द्वारा पोषण एवं शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधार करने हेतु निर्देश दिया गया l प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से बैठक करने, कार्य योजना बना कर कार्य करने एवं विभिन्न प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर डाटा को पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गयाl
इस बैठक में उप विकास आयुक्त भागलपुर, निदेशक DRDA, जिला योजना पदाधिकारी भागलपुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, सिविल सर्जन एवं Aspirational Block Fellow उपस्थित रहे l
Bhagalpur, Bihar | Aug 31, 2026