सोरांव: मऊआइमा इलाके में तैनात चौकीदारों ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर दिया धरना
वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चौकीदारों ने पुलिस लाइन में धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन कर रहे चौकीदारों ने वर्तमान में मिल रहे 2,500 रुपये से वेतन को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिमाह करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि मौजूदा मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद मुश्किल हो रहा है। जिसको लेकर मऊआइमा थाना वापस आने के बाद मीडिया के सामने बात रखी।