ग्यारसपुर: बिरसा मुंडा जयंती पर पॉलिटेक्निक कॉलेज में जनजातीय सम्मेलन, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विदिशा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में जनजातीय सम्मेलन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रविवार दोपहर 12 बजे किया गया। कार्यक्रम में विधायक मुकेश टंडन, अपर कलेक्टर मीना मेश्राम, जनजातीय समाज के पदाधिकारी फूल सिंह और ग्यारसपुर से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया।