पटना ग्रामीण: PMCH से एक महिला चोर गिरफ्तार, लाइन में लगी महिला का चुराया था पर्स; चोरी का पर्स बरामद
PMCH में महिला चोर ने OPD की लाइन में लगी एक महिला के थैले से पर्स चोरी कर लिया। महिला चोर को CCTV फुटेज से पहचान कर कर लिया गया है। घटना सोमवार की सुबह 10 बजे की है। दरअसल,नालंदा के इस्लामपुर की निवासी नेहा कुमारी अपनी बहन और पति के साथ PMCH में इलाज कराने पहुंची थी। वह,अस्पताल के OPD की लाइन में लगी थी। इसी दौरान एक महिला चोर ने पर्स उड़ा लिया।