पटना ग्रामीण: पटना से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, पटना एयरपोर्ट से लौटे राज्यपाल
सोमवार को करीब शाम 4 बजे पटना से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगा की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान नहीं भर सकी। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को इसी फ्लाइट से चंडीगढ़ जाना था लेकिन तकनीकी दिक्कत आने के बाद वेपटना एयरपोर्ट से वापस राज भवन चले गए। फिलहाल फ्लाइट की तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।