डुमरिया: मैगरा में भीषण सड़क हादसा: DJ लदे पिकअप और हाइवा की टक्कर में ऑपरेटर घायल
Dumaria, Gaya | May 6, 2026 डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कालीदह नदी के पास DJ लदे पिकअप वाहन और हाइवा ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप पर सवार DJ ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मैगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया