गंगापुर: पंचायत समिति के सभागार में प्रभारी सचिव ने की सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
गंगापुर सिटी के प्रभारी सचिव महेन्द्र सोनी की अध्यक्षता में पंचायत समिति के सभागार में सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रभारी सचिव ने जिले में लागू आदर्श आचार संहिता की अनुपालना, सम्भावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति, कानून व्यवस्था आदि को लेकर निर्देश दिए