गंगापुर: महेन्द्र कुमार धाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उप कारागृह, का निरीक्षण कर बंदियो को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी
निरीक्षण के दौरान उप कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पीने के पानी की सुविधा एवं बैरको की साफ-सफाई की व्यवस्था आदि के संबंध में जांच गई।निरीक्षण के दौरान उपकारागृह में सफाई व्यवस्था उत्तम पाई गई तथा बंदियों को दी जाने वाली खाने की जांच की गई।