डुमरांव: डुमरांव प्रखंड के पीडियां गांव के मध्य विद्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी दिशानिर्देश
Dumraon, Buxar | Feb 11, 2025 डुमरांव प्रखंड के पीडियां गांव के मध्य विद्यालय में मंगलवार की दोपहर 12 बजे राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, कक्षाओं की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति और छात्रों की संख्या का जायजा लिया। विधायक ने छात्रों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।