डुमरांव: डुमरांव प्रखंड कार्यालय में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने अर्धनग्न होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
Dumraon, Buxar | Feb 10, 2025 डुमरांव के प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर 12 बजे जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने अर्धनग्न होकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। डुमरांव प्रखण्ड एवं डुमरांव नगर संयुक्त मोर्चा जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के दुकानदारों ने अपनी मांगे रखते हुए अर्धनग्न होकर सरकार के प्रति विरोध जताया और अपनी मांगे रखी।