डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में आर्थिक उगाही का वीडियो वायरल होने पर सिविल सर्जन ने कार्रवाई का निर्देश दिया
Dumraon, Buxar | Feb 11, 2025 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में आर्थिक उगाही का वीडियो वायरल होने पर सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने कारवाई के निर्देश दिए है। मंगलवार की दोपहर एक बजे जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वो जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कारवाई करेंगे।