डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद में वर्ग फीट होल्डिंग टैक्स को लेकर बवाल, नागरिक संघर्ष समिति देगी एक दिवसीय महाधरना
Dumraon, Buxar | Feb 10, 2025 डुमरांव नगर परिषद में वर्ग फीट होल्डिंग टैक्स को लेकर बड़ा बवाल चल रहा है। अब इसी घमासान के बीच नागरिक संघर्ष समिति ने 27 फरवरी को एकदिवसीय धरना देने का फैसला लिया है। पूर्व वार्ड पार्षद धीरज कुमार ने सोमवार की सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जनप्रतिनिधियों की वादाखिलाफी के विरुद्ध हमलोग महाधरना देंगे।