डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के परिजनों से पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Dumraon, Buxar | Feb 10, 2025 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के परिजनों से पैसों की वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रसव वार्ड का है, जहां प्रसव वार्ड में कार्यरत महिला स्वास्थ्यकर्मी प्रसूति महिला के परिजनों से आर्थिक उगाही कर रही है। इस मामले में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जाएगी।